भाजपा नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का निधन

Estimated read time 0 min read

नई दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का आज प्रातः आकसमिक निधन हो गया है। वह 94वें वर्ष के थे।

प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का जीवन सादगी एवं जन सेवा को समर्पण की मिसाल रहा, उन्होने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया।

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहा है और देता रहेगा।

दिल्ली भाजपा मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी दिल्ली की राजनीति में सुचिता के प्रतिक पुरूष थे और सम्भवतः हमेशा रहेंगे। वह दिल्ली की जनता के सेवक थे और हम भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिभावक।

दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद एवं सांसद प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का कुछ दिन से एम्स में इलाज चल रहा था और आज प्रातः लगभग 6 बजे उनकी जीवन यात्रा शांत हुई। उनका पार्थिव शरीर सुबह लगभग 8.45 बजे उनके आधिकारिक आवास, 21 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर लाया जाएगा। लोग सुबह 9 बजे के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने आ सकते हैं।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours