हरियाणा में 23 मार्च को सात स्थानों पर पूरी भव्यता से मनाया जाएगा बिहार दिवस – डा अर्चना गुप्ता

Estimated read time 0 min read

पानीपत, वैसे तो बिहार दिवस 22 मार्च को होता है परन्तु हरियाणा में आगामी 23 मार्च को हरियाणा में सात स्थानों पर बिहार दिवस पूरे धूम धाम तथा भव्यता से मनाया जाएगा।ये जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिहार दिवस प्रदेश संयोजक डॉ अर्चना गुप्ता ने पी डब्ल्यू डी रेस्ट पर एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।इन स्थानों में पानीपत, यमुना नगर,कुरुक्षेत्र, करनाल, ,सोनीपत, फरीदाबाद एवं गुरुग्राम शामिल रहेंगे। इन सभी स्थानों पर बाद बिहार दिवस पर भव्य आयोजन आयोजन किए जाएंगे।इन में बिहार से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

डा अर्चना ने बताया कि बिहार का इतिहास गौरवशाली है । बौद्ध विहार दुनिया भर में मशहूर है।यही नहीं बिहार शिक्षा का भी हब रहा है नालंदा विश्वविधालय संसार भर जाना जाता हैं जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने पुनः जीर्णोद्धार किया है।उन्होंने कहा कि बिहार में अनेकों साहित्यकार हुए है।इसके साथ उन्होंने कहा कि बिहार देश को राजनैतिक दिशा देने वाला राज्य रहा ।उन्होंने राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर तथा जय प्रकाश नारायण का जिक्र किया।

डा अर्चना गुप्ता ने आगे कहा कि ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के स्वप्न एक भारत श्रेष्ठ भारत केे तहत आयोजित होगा।डा अर्चना गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस से पहले भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तमिल संस्कृति से लोगों को जोड़ने के लिए उत्तर भारत में काशी तमिल संगमम कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

डा अर्चना गुप्ता ने आगे कहा कि पानीपत में अयोजित होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम में बिहार के कैबिनेट मंत्री विनोद मंडल तथा बिहार भाजपा प्रदेश सचिव संजय मुख्य रूप से भाग लेंगे।ये कार्यक्रम आर्य कालेज के सभागार में आयोजित होगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बिहार से संबंधित ऐतिहासिक जानकारियां भी दी जाएंगे।प्रेस वार्ता में उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट , नव निर्वाचित महापौर कोमल सैनी,बिहार दिवस के प्रदेश सह संयोजक वेद पराशर मौजूद रहे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours