नई दिल्ली, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में मतदान और मतगणना की तिथियों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी। त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथी 30 जनवरी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे।
You May Also Like
दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से LNJP अस्पताल में मिले PM नरेंद्र मोदी
November 12, 2025
भारत गौरव ट्रेन से करें चार ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन
September 16, 2025
More From Author
दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से LNJP अस्पताल में मिले PM नरेंद्र मोदी
November 12, 2025
31 अक्टूबर से 3 नवम्बर समालखा बनेगा श्रद्धा एवं भक्ति का केन्द्र
October 29, 2025
+ There are no comments
Add yours